
देहरादून । पर्यटन के मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से गूंज रहा है। राष्ट्रीय खेलों की ही तरह इस आयोजन की थीम के साथ भी पर्यावरण को जोड़ा गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि टिहरी लेक फेस्टिवल के साथ पर्यावरण का संदेश भी आगे बढ़ रहा है।
दरअसल, राज्य सरकार अपने हर बडे़ आयोजन के साथ पर्यावरण के संदेश को अनिवार्य रूप से जोड़ कर आगे बढ़ रही है। वर्ष 2025 में हुए राष्ट्रीय खेलों की थीम पर्यावरण पर आधारित रही थी। देश भर में राज्य सरकार की इस पहल की काफी चर्चा हुई थी, जिसमें हरित वन स्थापित करने से लेकर खिलाड़ियों को दिए जाने वाले मेडल औैर अन्य गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण का खास ख्याल रखा गया था।
–पर्यावरण को लेकर देश-दुनिया में जो चिंता है, उसमें जरूरी है कि हम जागरुकता पर लगातार काम करे । उत्तराखंड से सभी की बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं। राज्य सरकार भी इस संबंध में अपनी जिम्मेदारी को महसूस करती है। इसलिए बड़े आयोजनों के साथ पर्यावरण की थीम को जोड़ा जा रहा है –
