
देहरादून। भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं ने कहा कि जहां वर्तमान समय में एक ओर गर्मी चरम पर है वहीं दूसरी ओर जल संस्थान की पेयजल व्यवस्था भी चरमराई दिखाई दे रही है।
देहरादून शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लोग पीने के पानी की कमी के कारण परेशान हैं,कतिपय जगहों पर गंदा,बदबूदार अथवा मटमैला पानी आ रहा है। इस समय जबकि देहरादून जिलाधिकारी भी लोगों को प्राथमिकता पर जल उपलब्ध करवाने की बात कह चुके हैं।
संस्थान के इस तरह के लापरवाह रवैये के कारण भाजपा की प्रदेश सरकार की छवि भी खराब हो रही है जो कि एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें बर्दास्त नहीं है।
भाजपा नेता गुसाईं ने कहा कि मानसून आने से पहले-पहले संस्थान अपनी व्यवस्था चाक चौबंद कर ले वर्ना संस्थान की शिकायत संबंधित मंत्री अथवा मुख्यमंत्री से की जायेगी।
