
देहरादून।
अजबपुर मंडल मीडिया प्रभारी अनीता बडोला तथा सह मीडिया प्रभारी सुनील जुयाल ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर विधानसभा के अंतर्गत एमडीडीए के केदारपुर स्थित पार्क में अजबपुुर मंडल की देखरेख तथा रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ के मार्गदर्शन में लगभग 100 से अधिक साधकों ने योग किया।
इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि भविष्य में और भी अधिक संख्या में पहुंचकर हर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।
अजबपुुर मंडल की मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती ने सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं तथा आमजनता का समय पर आने के लिए धन्यवाद किया।
मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती के नेतृत्व मेंअजबपुुर मंडल कार्यकारिणी ने माता की चुनरी ओढ़ाकर तथा गुलाब भेंटकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा’काऊ’ का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नवल किशोर गुसाईं सहित अजबपुुर मंडलान्तर्गत सभी शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षदगण, मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सभी सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
