
देहरादून। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बीर सिंह रावत का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से रावत के इलाज में जरूरी इन्तजाम व दवाईयां मुहैया करवाने की बात की। पूर्व राज्यपाल ने बीर सिंह रावत के परिजनों से भी बातचीत की औरआवश्यकता होने पर उन्हें संपर्क करने को कहा ।
भाजपा नेता एडवोकेट एन के गुसाईं कहा कि बीर सिंह रावत को इलाज हेतु सोमवार रात इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, बीर सिंह रावत की बीमारी की बात बताने पर पूर्व राज्यपाल महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचे।
