
देहरादून। राज्य में विद्युत उपभोक्ताओं के हितार्थ बने विद्युत नियामक आयोग में उत्तराखण्ड सरकार ने जनहित में उत्तराखण्ड पावर कोरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व निदेशक परिचालन एम एल प्रसाद को सदस्य के पद पर नियुक्त कर दिया है।
गौरतलब है कि एम एल प्रसाद को ऊर्जा के क्षेत्र में वृहद अनुभव है इसके अलावा प्रसाद उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों से भी भलीभांति वाकिफ है जिसमे ऊर्जा से संबंधित विकास कार्यों में राज्य के निवासियों व ऊर्जा निगमों को अवश्य लाभ मिलेगा।
