
देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेषकार्याधिकारी अभय रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में पूर्ण रूप से सुधार हो गया है , रविवार दोपहर तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी , पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी , भोले जी महाराज, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल , पलायन आयोग उपाध्यक्ष शरत सिंह नेगी, विधायक बृजभूषण गैरोला, खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने पूर्व मुख्यमंत्री से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके अलावा कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उनकी कुशलक्षेम जानने अस्पताल पंहुचे। दिन भर उनकी कुशल क्षेम पूछने वालों के फ़ोन आते रहे।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्क्तों के चलते विगत दिवस अस्पताल में भर्ती हुए थे। विगत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वरिष्ट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत सहित कई नेता पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मिलने अस्पताल आये थे ।
