
देहरादून। पूर्व सीएम के ओएसडी अभय रावत ने बताया कि मामूली इन्फेक्शन के कारण सावधानी हेतु त्रिवेंद्र सिंह रावत अस्पताल में भर्ती हुए हैं , वे आज रात्रि व कल के लिए आरोग्य धाम अस्पताल में हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्स्क डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है। आवश्यक एंटीबायोटिक और ड्रिप आदि पहले ही दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित थे।
