
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कुलाधिपती/ राजयपाल, उत्तराखंड गुरमीत सिंह जी, ले.ज.(रि.) से
पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलसचिव की तुरंत सेवा समाप्त करने के सम्बन्ध ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में उक्रांद नेता ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि पंतनगर कुलसचिव द्वारा छात्रों के एक फ्रेशर समारोह में परिचय के समय जब छात्रों ने अपना परिचय मूल निवासी के रूप दिया तो उस पर कुलसचिव /पूर्व कार्यवाहक कुलपति डॉ. ए के शुक्ला द्वारा आपत्ति जताते हुए छात्रों को मूल निवासी नहीं कहने की चेतावनी दी I यदि इस प्रकार का व्यवहार उच्च शिक्षित एवं प्रतिष्ठ पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा किया जायेगा तो निश्चित रूप से वह संस्था आगे नहीं बढ़ सकती और यही कारण है कि विश्वविध्यालय का दिनों शिक्षा में स्तर गिर रहा है जब इस प्रकार की मानसिकता के विश्वविध्यालय के उच्च पदों पर होगे तो निश्चित रूप से विश्वविध्यालय को नुक़सान ही होगा. क्षेत्र के विद्वान जानों, बुद्वजीवों, जनप्रनिधियों, छात्रों एवं आम जनता में कुलसचिव के ऐसे व्यवहार को देखते हुए बहुत बड़ा असंतोष है.
उक्रांद नेता ने कुलाधिपति से कुलसचिव की तुरंत सेवा समाप्ति मांग की है , उनियाल ने कहा कि यदि कुलसचिव को बर्खाश्त नहीं किया जाया तो दल को मजबूरन विश्वविद्यालय में आंदोलन करना पड़ेगा I
