खटीमा से लेकर नंदानगर तक हर जगह जनता के बीच रहे सीएम धामी
एक ही दिन में तीन जिलों का दौरा कर शाम को देहरादून पहुंच ली बैठक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूरा दिन जनसेवा में व्यतीत किया। इस दौरान वो ऊधमसिंह नगर से लेकर चमोली तक लोगों से मुलाकात करते हुए, उनकी समस्याओं का निराकरण करते नजर आए।
