भाजपा नेता गांववासी और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष की कुशलक्षेम जानने अस्पताल पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

horizontal 1

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे |

मुख्यमंत्री  धामी ने अस्पताल पहुंचकर  मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली | मुख्यमंत्री ने  मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की |

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे | मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर श्रीमती सुशीला बलूनी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली | मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की |

Leave A Reply

Your email address will not be published.