मुख्यमंत्री धामी ने पेरिस ओलंपिक से लाैटे खिलाड़ियों को धनराशि ट्रांसफर कर किया सम्मानित

horizontal 1

देहरादून । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दाैरान सीएम धामी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी और परमजीत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को डिजिटल माध्यम से धनराशि भी हस्तांतरित की।

सूरज पंवार ने 42  किलोमीटर रेस वाक मिक्स्ड रिले , परमजीत सिंह ने 20  किलोमीटर रेस वाक , अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में जीत दर्ज की साथ ही  बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन  पेरिस ओलंपिक के पुरुष सिंगल में चौथे स्थान पर रहे थे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.