
विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। वहीं इस बीच आज सीएम धामी के निर्देश पर नौ नामजद लोगों पर सार्वजानिक परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत थाना कनखल पर यूकेपीएससी की अवर अभियंता व सहायक अभियंता परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नौ नामजद लोगों पर सावज़्जनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत संकल्प है।
धामी ने कहा की भर्तियों में गड़बडी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
