महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

horizontal 1

हरिद्वार। महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की अस्थियां गुरुवार को हरिद्वार लाई गई यहां वीआईपी घाट पर विधि विधान से अस्थि विसर्जन किया गया। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा, उत्तराखंड राज्य समन्वयक एनसीपी युवा सौरभ आहूजा सहित कई कार्यकर्ता अस्थि कलश लेकर  हरिद्वार पहुंचे। तीर्थ पुरोहित सुमित, अभिषेक और सचिन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि संस्कार सम्पन्न कराया। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेसके कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

धीरज शर्मा ने बताया कि अजित पवार को महाराष्ट्र में स्नेहपूर्वक अजित दादा कहा जाता था। उनका अचानकनिधन पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है. अजित दादा का नेतृत्व केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं था। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक उनकी विचारधारा को मानने वाले लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि अनेक लोग अजित पवार के अंतिम दर्शन नहीं कर सको इसलिए परिजनों से आग्रह कर उनकी अस्थियों को देश की प्रमुख पवित्र नदियों में विसर्जित किया जा रहा है। शर्मा ने यह भी कहा कि अजित पवार का महिलाओं और बेटियों से विशेष लगाव था। उन्होंने लाडली बहन योजना जैसी महत्वपूर्ण पहल शुरू की थी। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की मांग है कि इस योजना का नाम उनके नाम पर रखा जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.