
देहरादून। पिटकुल के 132 के0वी0 उपकेन्द्र, बिन्दाल, देहरादून में भी विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी एवं अधीनस्थ कार्मिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन, उपकरणों व यंत्रों की पूजा एवं हवन के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया तथा प्रधानमंत्री के द्वारा दिये गये नारे एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत उपकेन्द्र परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के सभी कार्मिकों को भगवान विश्वकर्मा पूजन की बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। इसके साथ ही देश के दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान एवं यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के पावन अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। प्रबन्ध निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री देश को विश्व पटल के शिखर पर ले जाने के लिए तत्पर हैं। बाबा केदार के द्वार से प्रधानमंत्री द्वारा किये गये उद्घोष कि, इक्कीसवी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड के विकास का दशक होगा, उनके इन्हीं वचनों से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के कुशल मार्गदर्शन में पिटकुल के कार्मिक निरन्तर कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा पिटकुल के विकास कार्यों में होने वाले सतत विकास में कार्मिकों की सक्रिय भूमिका की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी तरह पिटकुल के उत्तरोत्तर विकास हेतु लगातार सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता पंकज चौहान, अधिशासी अभियन्ता प्रभाष डबराल, दीपेश रोहिल्ला, सहायक अभियन्ता अभिषेक चैहान, हेमलता तिवारी, कंचन नौटियाल इत्यादि अधिकारी/कर्मचारी एवं संविदाकर्मी उपस्थित रहे।
