एमडी पी0सी0 ध्यानी के मार्गदर्शन में उत्तम स्वास्थ्य हेतु कार्मिकों ने किया योगा एवं प्राणायाम

 

देहरादून। प्रबन्ध निदेशक पिटकुल पी0सी0 ध्यानी के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन में कार्मिकों के उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिगत पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन के परिसर में रविवार  प्रातः 06ः00 बजे से पिटकुल के कार्मिकों हेतु ऑफ -लाईन एवं ऑन लाईन बी0के0एस0 आयंगर एवं गीता आयंगर के सिद्धान्तों पर आधारित योगा एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिटकुल मुख्यालय के प्रांगण में लगभग 70 कार्मिकों द्वारा ऑफ लाईन तथा पिटकुल के देहरादून, गढवाल तथा कुमायूँ क्षेत्र एवं उनके अन्तर्गत मण्डल, खण्ड कार्यालयों, उपकेन्द्रों में कार्यरत कार्मिकों द्वारा ऑन लाइन जुड़कर योगा एवं प्राणायाम कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया।

इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं ऊर्जावान  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में नयी पहचान मिली है, साथ ही प्रदेश के युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्वस्थ जीवन के लिये योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने एवं दूसरों को योग करने के लिये प्रेरित करते हैं।

प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि योग केवल शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता अपितु मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर भी मनुष्य को सशक्त, शान्त एवं ओजस्वी बनाता है तथा प्रसन्न चित्त रखता है। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों को रोगमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने हेतु नित्य जीवनचर्या में योग को अपने एवं अपने पारिवारिक सदस्यों के जीवन में सम्मिलित करने का आह्वाहन किया गया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक पी0सी0 ध्यानी, महाप्रबन्धक (मा0सं0) अशोक कुमार जुयाल,  ईला चन्द्र, जितेन्द्र चतुर्वेदी,  मनोज कुमार,  पंकज कुमार, सूर्य प्रकाश आर्य,  राजकुमार,  अविनाश अवस्थी,  ललित कुमार,  मन्त राम,  सन्तोष कुमार,  नीरज पाठक, विवेकानन्द, बलवन्त पांगती,  सतेन्द्र सिंह रावत,  प्रमोद ध्यानी,  हिमांशु बालियान,  शीशपाल सिंह,  दीपेश कुमार रोहिला,  आशुतोष सिंह,  संजीव घन्साला,  राजीव सिंह,  तरूण सिंघल,  दीपक पाण्डे, प्रेरणा शर्मा,  रीनू जोशी भारद्वाज,  दिनेशपाल,  सुनिता,  हिमांशु डोभाल,  सोहन ध्यानी, नवीन कैलखुरी, सी0डी0एस0 बिष्ट,  गीता भट्ट,  भारत सिंह, अर्पण जैन,  अजय रावत, कंचन,  शीतल, नीमा,  अनीता नेगी,  रश्मि धस्माना,  विक्की खड़का, संजय गर्ग,  हरमेन्द्र सिंह,  रोहन कुमार एवं अनिल नेगी,  विनोद ध्यानी,  नवीन शर्मा,  प्रभात जखमोला,  विजेन्द्र सिंह,  राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश में पिटकुल के अन्य कार्यालयों, उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिक भी ऑन लाइन उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.