
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के निर्देश पर जनपद नैनीताल के जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र एवं केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने बताया कि हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद का सम्मेलन 28 जून 2023 बुधवार सुबह 10:00 से जनपद कार्यालय मुखानी हल्द्वानी में प्रारंभ होगा और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद के लिए जो भी सक्रिय कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार होना चाहते हैं , वह अपना नामांकन पत्र 27 जून 2023 को 5:30 सांय तक अपने सक्रिय सदस्यता प्रमाण पत्र सहित चुनाव अधिकारी के पास आवश्यक रूप से जमा करवा दें। सम्मेलन को संचालित करने के लिए हरिश चंद्र जोशी को संयोजक एवं देवेंद्र सेन को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। चुनाव के संचालन के लिए दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष तेज सिंह कार्की को चुनाव अधिकारी व केंद्रीय संगठन मंत्री राकेश चौहान को चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंप गई है।
