
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि हैंडसम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। उनियाल ने कहा कि पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड, युवाओं पर लाठीचार्ज, हेलंग में पहाड़ की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया जो निंदनीय रहा।
उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉपी, किताब, बिजली, पानी, सब महंगा कर दिया है और शराब को सस्ता किया जा रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर इतना कर्जा होने जा रहा है जितना उत्तराखंड सरकार का बजट है जो कि एक बड़ी चिंता का विषय है, सरकार को केवल अपने आकाओं को खुश करने के लिया जनहित के विरोधी कार्य कर रही है ।
