गोलाघाट (असम), 14 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा शनिवार को काजीरंगा पहुंचे और रंगाजान में हुए भीषण सड़क हादसे के घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार को हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि रंगाजान में एक ट्रैवलर वाहन और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर हादसे की स्थिति का जायजा लिया। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। अधिकारी राहत एवं बचाव कार्यों तथा घायलों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुटे हैं।