शोषण से तंग आकर घर से भागी किशोरी, सौतेला पिता गिरफ्तार

हरिद्वार, 04 नवंबर (हि.स.)। सौतेले पिता के उत्पीड़न से परेशान होकर घर से भागी 16 वर्षीय किशोरी के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को हिमाचल प्रदेश में उसकी बड़ी बहन के घर से सकुशल बरामद किया गया था।

पुलिस के अनुसार 28 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तलाश शुरू की तो किशोरी उसकी बड़ी बहन के घर से मिली।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद मां ने दूसरी शादी की थी। इसके बाद से सौतेला पिता उसके साथ गलत व्यवहार करता था, जिससे परेशान होकर वह बिना बताए बहन के घर चली गई थी। किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपित को 4 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सचिन कुमार निवासी जलालाबाद, जिला बिजनौर (यूपी), हाल निवासी सीतापुर, ज्वालापुर के रूप में हुई है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनल रावत, एएसआई प्रताप दत्त शर्मा और महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर शामिल रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.