धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में उमड़ा भाजपा का जनसैलाब

उधमसिंहनगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गांधीपार्क से इस पदयात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा के सबसे आगे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के संदेश से सुसज्जित रथ चल रहा था। इसके पीछे छोलिया नृत्य प्रस्तुत करते कलाकारों की आकर्षक झांकी पदयात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुति ने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता हाथों में पार्टी के झंडे और पदयात्रा के संदेश से जुड़े बैनर लेकर आगे बढ़े। उनके पीछे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का काफिला चलता रहा।

गांधी पार्क से शुरू हुई पदयात्रा बाटा चौक पहुंची, जहां से मुख्य बाजार होते हुए भगत सिंह चौक और अग्रवाल धर्मशाला मार्ग से आगे बढ़ी। इसके बाद पदयात्रा काशीपुर बाईपास और अग्रसेन चौक होते हुए पुनः गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट एवं श्रीपाल राणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा एवं अरविंद पांडेय, महापौर विकास शर्मा, दीपक बाली, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, गुंजन सुखीजा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, खिलेंद्र चौधरी, संकेत अग्रवाल, पुष्कर काला, भारत भूषण चुघ, गुरबिंदर सिंह चंदोक, विनय रुहेला और बलराज पासी,दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, सुरेश कोली, गंभीर सिंह धामी, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह बिष्ट, रजीत सिंह नामधारी, खतीब अहमद, संजय बछाड़, मनजीत राजू, सीमा चौहान, प्रीत ग्रोवर और परविंद्र विर्क सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता, जिला प्रभारी, जिला सह-प्रभारी, विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.