यमकेश्वर सीएचसी में अब रेडियोलॉजिस्ट देंगे सेवाएं, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

पौड़ी गढ़वाल। लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) यमकेश्वर में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। उत्तरा केयर अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट एवं पूर्व सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जिला प्रशासन के अनुरोध पर अस्पताल में सेवाएं देने की सहमति दी है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंगलवार को उत्तरा केयर अस्पताल के प्रबंधक डॉ. मनोज गोविल और वरिष्ठ चिकित्सकों ने पत्रकारवार्ता कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक उपकरणों से युक्त 18 बेड का आईपीडी शुरू किया गया है। जल्द ही मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत भी उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में सरकारी दरों से कम कीमत पर अल्ट्रासाउंड और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.