लच्छीवाला टोल टैक्स में पहाड़ की गाड़ियों को छूट देने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी

पौड़ी गढ़वाल, 02 नवंबर (हि.स.)। पाबौ में उप जिला अस्पताल और उप तहसील खोलने तथा डोईवाला के लच्छीवाला टोल टैक्स से राहत देने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट और दिलवर सिंह नेगी की भूख हड़ताल सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उन्हें समर्थन देने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं।

गणेश भट्ट और दिलवर सिंह नेगी ने अपनी मांगों को लेकर बीते मंगलवार से धरना शुरू किया था। बीते रविवार से उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। धरने पर बैठे गणेश भट्ट व दिलबर सिंह नेगी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं है। पाबौ में उप जिला अस्पताल खुलने से क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

कहा कि अभी तक जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अफसर उनके पास नहीं आया है। उन्होंने समस्याएं हल नहीं होने पर 6 नवंबर को सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.