पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने नवनिर्मित 132 केवी उपसंस्थान रानीहाट एवं ऋषिकेश को मानव रहित संचालन हेतु विकसित करने के दिए निर्देश
श्रीनगर। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य रेलवे विकास निगम लिमिटेड (RVNL) हेतु नवनिर्मित 132 केवी उपसंस्थान रानीहाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक द्वारा उपसंस्थान में स्थापित विभिन्न विद्युत उपकरणों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा रिमोट ऑपरेशन के माध्यम से उपकरणों के संचालन की स्थिति का परीक्षण किया गया। इस दौरान उपसंस्थान में उपलब्ध सबस्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम (SAS) की सुविधाओं का उपयोग करते हुए इसके मानव रहित संचालन की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रबंध निदेशक द्वारा PTCUL के नवनिर्मित 132 केवी उपसंस्थान रानीहाट एवं 132 केवी उपसंस्थान ऋषिकेश को मानव रहित (Manless) उपसंस्थानों के रूप में संचालित किए जाने की संभावनाओं की समीक्षा की गई। दोनों उपसंस्थानों में सबस्टेशन ऑटोमेशन सिस्टम उपलब्ध होने के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को इनके रिमोट ऑपरेशन एवं निगरानी की व्यवस्थाओं का समुचित आकलन करते हुए मानव रहित संचालन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक एवं स्वचालन प्रणाली का अधिकतम उपयोग करते हुए उपसंस्थानों के संचालन को अधिक प्रभावी, विश्वसनीय एवं दक्ष बनाना है। मानव रहित संचालन की व्यवस्था लागू किए जाने से परिचालन दक्षता में वृद्धि, उपकरणों की दूरस्थ निगरानी तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि PTCUL द्वारा विद्युत पारेषण व्यवस्था के आधुनिकीकरण, नवीन तकनीकों को अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से विद्युत तंत्र की विश्वसनीयता एवं परिचालन दक्षता बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
दिनांक 25.10.2026 को प्रातः 7:30 बजे प्रबंध निदेशक पिटकुल द्वारा रेलवे हेतु निर्मित 132 kV GIS उपकेन्द्र रानीहाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र के Remote Operation एवं Monitoring System की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया।
प्रबंध निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि 132 kV GIS उपकेन्द्र ऋषिकेश एवं रानीहाट को Unmanned Substation के रूप में संचालित करने हेतु सभी आवश्यक Remote Operation, Monitoring एवं Control की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।