विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एमडी पी0सी0 ध्यानी एवं पिटकुल के कार्मिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी  अशोक कुमार जुयाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पिटकुल में प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी के नेतृत्व में पिटकुल मुख्यालय देहरादून में कार्यरत कार्मिकों द्वारा मुख्यालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 14.08.2026 को पिटकुल में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रबन्ध निदेशक  पी00 ध्यानी एवं पिटकुल मुख्यालय, देहरादून में कार्यरत कार्मिकों द्वारा पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में विस्थापन के दौरान बलिदान हुये सभी नागरिकों को श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुये दो मिनट का मौन धारण किया गया।

इस दौरान प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के समय जान गंवाने, हिंसा के कारण अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होने वाले लाखों नागरिकों की असहनीय पीड़ा, दर्द संघर्ष एवं बलिदान की याद में इस दिन को मनाया जाता है, जिसकी शुरूवात देश के ऊर्जावान, दूरदृश्टा एवं हृदय सम्राट  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा वर्ष 2021 में की गयी थी तथा प्रदेश के युवा, ऊर्जा वान एवं प्रबन्ध विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में इस दिवस को मनाये जाने की शुरूवात की गयी.

प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य बंटवारे के वक्त हुयी हिंसा और अमानवीय परिस्थितियों में जान-माल गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजली देना है साथ ही जिन लोगों द्वारा अपना सबकुछ खोने के बाद भी शून्य से अपने जीवन की शुरूवात की गयी उनके अदम्य साहस को सम्मान देना है।
इसके साथ ही आने वाली पीढियों को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना हम सब की जिम्मेदारी है, जिससे आगे आने वाली पीढी नफरत, भेदभाव तथा समाजिक विभाजन के परिणामों को समझ सके साथ ही देश में एकता, शान्ति, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत रखने में अपना योगदान दे सके।

उक्त के साथ ही देश के ऊर्जावान, दूरदृश्टा एवं हृदय सम्राट  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के युवा, ऊर्जा वान एवं प्रबन्ध विशेषज्ञ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुये स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में पिटकुल मुख्यालय देहरादून में कार्यरत कार्मिकों द्वारा मुख्यालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा समस्त कार्मिकों को अपने घर, कार्यालय एवं आस-पास के वातावरण में साफ-सफाई रखने का आह्वाहन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1  ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता स्तर-।।  अनुपम सिंह,  पंकज कुमार,  मन्तराम,  जितेंद्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (वित्त)  मनोज कुमार, कम्पनी सचिव,  अरूण सभरवाल, अधीक्षण अभियन्त,  सूर्य प्रकाश आर्य,  ललित कुमार,  अविनाश चन्द अवस्थी,  नीरज पाठक,  राजकुमार, सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0)  विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता  जगवीर सिंह,  मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, रविन्द्र कुमार,  राजीव सिंह एवं मुख्यालय पर कार्यरत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.