देहरादून। यूपीसीएल मुख्यालय, देहरादून के प्रांगण में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान विस्थापित एवं प्रभावित हुए लाखों लोगों के संघर्ष, पीड़ा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों एवं कष्टों को याद किया गया।
इस अवसर पर पी.सी ध्यानी, प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल भी उपस्थित रहे जहाँ इस विभीषीका के पीडितों हेतु दो मिनट के मौन में सहभागिता की। उन्होंने विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस दिवस के महत्व को रेखांकित किया।
इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर आज यूपीसीएल में अधिकारियो एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न खोल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शतरंज, कैरम एवं टेबल टेनिस शामिल रहे, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
प्रबंध निदेशक ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियो का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यस्थल पर खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम में यूपीसीएल के अधीशासी निदेशक (मा०सं०) आर.जे. मलिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सहभागिता की।