इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय चयन समिति द्वारा संजय पटेल को अधिशासी निदेशक (परिचालन एवं अनुरक्षण), नरेश चंद्र खुल्बे को महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक), धर्मेंद्र सिंह को महाप्रबंधक (सिविल), हरीश धपोला एवं पंकज कुमार को उपमहाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) तथा शशिकांत को उपमहाप्रबंधक (सिविल) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।
मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम तथा प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी प्रोन्नत अधिकारियों एवं कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि सभी प्रोन्नत अधिकारी एवं कार्मिक अपनी नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए यूजेवीएन लिमिटेड को ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए और अधिक मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करेंगे।
यूजेवीएन लिमिटेड परिवार की ओर से सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य तथा नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।