पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के अनुमोदनोपरान्त कर्मचारियों का स्तरोन्नयन स्वीकृत
देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने बताया कि एमडी पी0सी0 ध्यानी के अनुमोदनोपरान्त 09 लेखाकार को तृतीय एवं 01 कार्यालय सहायक-प्रथम को द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत।
पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी के अनुमोदनोपरान्त वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति द्वारा की गयी संस्तुति के अनुक्रम में मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा 09 लेखाकारों को तृतीय एवं 01 कार्यालय सहायक-प्रथम को उनकी अनुमन्यता की तिथि से द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत किये जाने के आदेश जारी किये गए हैं।
उक्त लेखाकारों को तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य होने के पश्चात उनके वेतन में प्रतिमाह लगभग रूपये 5000 (रूपये पाँच हजार) तथा कार्यालय सहायक-प्रथम के वेतन में प्रतिमाह लगभग 2500 (रूपये दो हजार पाँच सौ) तक की वृद्धि होनी सम्भावित है।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा समस्त लाभकारी कार्मिकों को बधाई दी गयी तथा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा, ऊर्जावान एवं प्रबंध विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों में पिटकुल के सभी कार्मिकों द्वारा टीम भावना एवं पूर्ण मनोयोग से किये जा रहे कार्यों के कारण पिटकुल निरन्तर प्रगति की ओर बढ रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों से अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ किये जाने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने की कामना की गयी।
उक्त आदेशों के जारी होने के उपरान्त कार्मिकों में खुशी की लहर है। लाभान्वित अधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।
समिति की बैठक में महाप्रबन्धक (मा0सं0) अशोक कुमार जुयाल, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता ललित कुमार सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग से विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) एवं दीपा रानी रावत राणा, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम उपस्थित रही।