देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने बताया कि आयकर विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा कारपोरेट श्रेणी में सर्वाधिक आयकर जमा करने वाली संस्था में पिटकुल को 5th Highest Taxpayer (Corporate) पुरूस्कार प्राप्त होने के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्मिकों द्वारा ऑफ लाईन एवं ऑन लाईन प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल को 5th Highest Taxpayer (Corporate) पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि आज पिटकुल के निदेशक मण्डल की 107वीं बैठक थी, जिसमें प्रस्तुत वर्ष 2025-26 के एनुअल एकाउन्ट पर चर्चा के उपरांत निदेशक मंडल द्वारा अपना अनुमोदन प्रदान किया गया, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिटकुल को रू0 267 करोड़ का लाभ प्राप्त हुआ है।
इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष महोदय द्वारा पिटकुल प्रबंधन की सराहना की गयी तथा कोटि-कोटि प्रशंसा करते हुये अवगत कराया गया कि पिटकुल प्रबंधन द्वारा परियोजनाओं को समय से पूरा किया जा रहा है तथा नित नयी उपलब्धियों को छू रहा है।
आयकर विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा कारपोरेट श्रेणी में सर्वाधिक आयकर जमा करने वाली संस्था में पिटकुल को 5th Highest Taxpayer (Corporate) पुरूस्कार होने की एतिहासिक एवं हर्षोल्लास की बेला पर पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन, परिसर में पिटकुल के प्रबन्ध निदशक श्री पी0सी0 ध्यानी द्वारा पिटकुल के समस्त कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।
इस शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल द्वारा विगत वित्तीय वर्ष में रू0 54 करोड़ का आयकर रिटर्न भरा, जिससे करापोरेट क्षेत्र में सर्वाधिक आयकर रिटर्न भरने पर इतिहास में पहली बार पिटकुल को 5वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि एक एतिहासिक पल है।
इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान तथा प्रबंधन विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मूल मंत्र – सरलीकरण, समाधान, सफलता एवं संतुष्टि को आत्मसात करते हुए प्रदेश एवं पिटकुल नित नये आयाम एवं कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा नयी ऊँचाईयों को छू रहा है।
प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल द्वारा पिछले वर्ष की रू0 121 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 2025-26 में रू0 267 करोड़ का लाभ अर्जित किया गया। प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा इसका श्रेय प्रदेश के युवा एवं ऊर्जावान तथा प्रबंधन विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द वर्द्धन तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन तथा पिटकुल के समस्त कार्मिकों को दिया।
इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों से आह्वाहन किया गया कि सभी कार्मिक और अधिक मेहनत से पिटकुल की सभी परियोजनाओं को विकल्प रहित संकल्प के साथ पूरा करेंगे तथा अगली बार सर्वाधिक आयकर जमा करने वाली संस्था में पिटकुल को अवश्यमेव प्रथम अथवा द्वितीय स्थान प्राप्त करवायेंगे।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा इस अवसर पर आह्वाहन किया गया कि प्रत्येक कार्मिक सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा तथा पूर्ण सुरक्षा के साथ विभागीय कार्यों का निष्पादन करेगा। इसके साथ ही प्रत्येक अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों एवं ठेकेदार अपने मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान देंगे।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वह सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुये उनको त्वरित निस्तारित करते हुये अद्यतन करना सुनिचित करेंगे। इसके साथ ही मानसून अवधि एवं आपदा के दृष्टिगत प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बिना पूर्वानुमति के कोई भी अधिकारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1 ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता स्तर-।। हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, ललित मोहन बिष्ट, मन्तराम, जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, कम्पनी सचिव, अरूण सभरवाल, अधीक्षण अभियन्त, ललित कुमार, अविनाश चन्द अवस्थी, नीरज पाठक, सचिन रावत, कार्तिकेय दुबे, सन्तोष कुमार, महेश रावत, प्रमोद ध्यानी, सायमा कमाल, आशोक कुमार, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता जगवीर सिंह, मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, धमेन्द्र डबराल, दीपक कुमार, दीपेश रोहिला, राजीव सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी तरूण सिंघल, दीपक पाण्डे, लेखाधिकारी पंकज कुमार, राधिका एवं मुख्यालय पर कार्यरत अन्य कार्मिक तथा ऑन लाईन जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।