रात्रि बारह बजे UPCL उपभोक्ता शिकायत काल सेंटर का प्रबन्ध निदेशक पी सी ध्यानी ने किया औचक निरीक्षण
P.C. Dhyani, the Managing Director, conducted a surprise inspection of the consumer complaint call center at midnight.
देहरादून। प्रबन्ध निदेशक पी सी ध्यानी ने पिथौरागढ दौरे से लौटते हुए संजय टम्टा, अधिशासी निदेशक (तकनीकी ) तथा बबलू सिंह, सहायक अभियंता के साथ उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के विद्युत उपभोक्ता शिकायत काल सेंटर 1912 का रात्रि बारह बजे औचक निरीक्षण किया । आईलीड्स कम्पनी जिसे यह अनुबन्ध दिया गया है उसका औचक निरीक्षण करने पर 20 में से मात्र 13 कर्मचारी उपस्थित पाये गये। 7 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।
सुपरवाइज़र हितेश पर जब जानकारी माँगी गयी तो वह कोई जबाब नहीं दे पाये जबकि उपस्थिति पंजिका में 20 के 20 कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कर हस्ताक्षर किये थे । शिकायतों का भी सही अंकन व निस्तारण नहीं पाया गया । कम्पनी के हेड आशीष चौधरी को सम्पूर्ण रिकार्ड सहित यूपीसीएल मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है ।