निदेशक पीसी ध्यानी की उपस्थिति मे अरुण कुमार सिंह की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित

A farewell ceremony was organized on the occasion of Arun Kumar Singh's retirement in the presence of Director PC Dhyani.

देहरादून। पिटकुल परिवार से दिनांक 30.06.2026 को अरूण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो गये हैं, जिसके दृष्टिगत आज पिटकुल के निदेशक (मा0सं0)  पी0सी0 ध्यानी  की गरिमामय उपस्थिति में  अरूण कुमार सिंह  को सम्मान सहित विदाई देने हेतु पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पिटकुल मुख्यालय में कार्यरत कार्मिक उपस्थित हुये। इसके साथ ही प्रदेश में पिटकुल के विभिन्न कार्यालयों/उपसंस्थानों में कार्यरत कार्मिक भी ऑनलाईन के माध्यम से कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।
सर्वप्रथम निदेशक (मा0सं0)  पी0सी0 ध्यानी  द्वारा  अरूण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता तथा उनके परिजनों एवं पारिवारिक मित्रों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अभियन्ता स्तर-1,  ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता,  अनुपम सिंह,  पंकज कुमार,  मन्त राम, महाप्रबन्धक (वित्त),  मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता  अविनाश चन्द्र अवस्थी,  राजकुमार, सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (वित्त)  शालू जैन, अधिशासी अभियन्ता,  रविन्द्र कुमार,  मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, निजी सचिव,  आनन्द मोहन सिंह नेगी,  सोहन ध्यानी, लेखाकार  वनीता पटवाल  भरत सिंह इत्यादि द्वारा  अरूण कुमार सिंह  का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
तदोपरान्त  शिवानी ढौंढियाल, कार्यालय सहायक-तृतीय द्वारा  अरूण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता का अभिनन्दन पत्र पढा गया, जिसको निदेशक (मा0सं0) महोदय द्वारा  अरूण कुमार सिंह जी को सौंपा गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1,  ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता  अनुपम सिंह,पंकज कुमार,  मन्त राम, महाप्रबन्धक (वित्त),  मनोज कुमार इत्यादि कार्मिकों द्वारा  अरूण कुमार सिंह  के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि  सिंह एक कर्मठ एवं कुशल अभियन्ता होने के साथ ही उदार व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं साथ ही सभी वक्ताओं द्वारा  सिंह को भविष्य के लिये शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये उनके स्वस्थ जीवन के लिये कामनाएं की गयी।
इस अवसर पर  अरूण कुमार सिंह  द्वारा अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया गया कि निदेशक (मा0सं0) महोदय के मार्गदर्शन एवं उनसे प्रेरित होकर हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया तथा हमेशा उनको जो भी लक्ष्य दिये गये उनको पूर्ण किया गया अथवा पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया गया।
इसके साथ ही उनके द्वारा अपने सभी उच्चाधिकारियों, सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों को धन्यवाद देते हुये अवगत कराया गया कि वह जहाँ भी रहे उनके उच्चाधिकारियों, सहकर्मियों एवं अधीनस्थ कार्यरत कार्मिकों द्वारा हमेशा उनका सहयोग किया गया साथ ही उनके द्वारा भी ईमानदारी एवं पूर्ण मनोयोग से उनको सौंपे गये कार्यों का निष्पादन किया गया।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0) महोदय द्वारा  अरूण कुमार सिंह  के साथ अपने संस्मरणों को साझा करते हुये अवगत कराया कि  अरूण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता एक कुशल अभियन्ता हैं तथा वह अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग एवं प्रतिबद्ध रहे हैं तथा उनके द्वारा पूर्ण निष्ठा, लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं।
इस अवसर पर निदेशक (मा0सं0)  पी0सी0 ध्यानी  द्वारा  अरूण कुमार सिंह  को शाॅल उढाकर तथा अवकाश नगदीकरण का चैक भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा भविष्य हेतु उनके एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के निरोग एवं लम्बी आयु की कामना की गयी। इसके साथ ही सभी कार्मिकों से आह्वाहन भी किया गया कि  अरूण कुमार सिंह की भांति वह भी मेहनत, कर्मठता, ईमानदारी, लगन, निष्ठा और पूर्ण मनोयोग से कारपोरेशन के कार्यों को पूर्ण करें।
इसके साथ ही सभागार में उपस्थित मुख्य अभियन्तागणों एवं महाप्रबन्धक (वित्त) द्वारा अरूण कुमार सिंह जी को उपहार भेंट किये गये।
इस अवसर पर मंच का सफल संचालन  सूर्य प्रकाश आर्य, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर पिटकुल के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भौतिक रूप में एवं ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.