
देहरादून। एनसीपी के उत्तराखंड समन्वयक सौरभ आहूजा ने सचिव आवास व मुख्य प्रशासक आवास शहरी विकार डॉक्टर आर राजेश को पत्र लिख कहा कि राज्य मे देहरादून हरिद्वार शहरों मे मेट्रो ट्रेन की आवश्यकता के मद्देनजर वर्ष 2016-17 मे उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कोरपोरेशन की स्थापना की गयी थी।
विगत दिवस शोसल मीडिया के माध्यम से निगम द्वारा दिये आरटीआई की सूचना का पत्र पढ़ा, जिससे जानकारी प्राप्त हुईं की उत्तराखण्ड मेट्रो द्वारा स्थापना से आज तक कोई भी परियोजना पूर्ण नहीं की गयी।
अतः निवेदन है कि उत्तराखण्ड मेट्रो के अधिकारियों के कार्यशैली की जाँच करने का कष्ट करे, यदि इनके द्वारा परियोजनाओं का निर्माण नहीं किया जा रहा है तो संबंधित निगम को समाप्त कर समस्त अधिकारियो व् कर्मचारियों को बर्खास्त कर जनता के धन की बर्बादी को रोकने की कृपा करें।
