गणतन्त्र दिवस केअवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी ने पिटकुल मुख्यालय में ध्वजारोहण किया

horizontal 1

देहरादून। पिटकुल के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जुयाल ने बताया  कि 77वें गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर  पिटकुल मुख्यालय पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा अपने सम्बोधन में उनकेे द्वारा समस्त कार्मिकों को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले देश के वीर सपूतों को याद करते हुये उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक द्वारा पिटकुल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुये अवगत कराया गया कि भारत के यशस्वी एवं दूरदृष्टा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन कि ‘‘ऐसा कोई संकल्प नही जिसकी सिद्वि न हो सके’’ तथा आज आत्मनिर्भर भारत के विजन की सफलता ‘‘मेक इन इण्डिया का संकल्प और वर्ष 2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ते हमारे कदम’’ का उल्लेख करते हुए उत्तराखण्ड राज्य के ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मूलमंत्र ‘‘सरली करण, समाधान एवं सन्तुष्टि एवं विकल्प रहित संकल्प’’ का स्मरण कराते हुए अवगत कराया कि पिटकुल उनके कुशल नेतृत्व में निरन्तर प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन एवं प्रमुख सचिव-उर्जा के मार्गदर्शन में पिटकुल अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है।

इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कार्मिकों से आह्वाहन किया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कार्मिक एक जुट होकर कड़ी मेहनत और लगन से कार्य कर पिटकुल को देश की अग्रणी पारेषण इकाई बनाने में अपना योगदान दें तथा पिटकुल के नारे ‘‘एक के लिये सब तथा सब के लिये एक’’ को चरितार्थ करें। प्रबन्ध निदेशक पिटकुल की गतिमान परियोजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु सभी कार्मिकों से अपना शतप्रतिशत देने का आह्वाहन किया गया।

गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक  द्वारा कार्मिको के मनोबल एवं उत्साहवर्धन हेतु वर्ष 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ उपकेन्द्र पुरस्कार प्रदान किये गये, जिसमें निम्नलिखित श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किये गये-
सर्वश्रेष्ठ उपकेन्द्र पुरस्कार में प्रथम स्थान 132 के0वी0 उपकेन्द्र काशीपुर, द्वितीय पुरस्कार 132 के0वी0 उपकेन्द्र, पुरकुल, तृतीय पुरस्कार 220 के0वी0 उपकेन्द्र, पिरान कलियर को तथा सराहनीय उपलब्धियों हेतु 66 के0वी0 उपकेन्द्र थिथकी को संात्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा विभिन्न कार्यक्षेत्रों में यथा परिचालन एवं अनुरक्षण, परियोजना, तकनीकी, गैर तकनीकी, स्काडा, समाग्री प्रबन्धन, इत्यादि में पिटकुल के श्रेष्ठ कार्मिकों को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही पिटकुल मुख्यालय द्वारा दून क्रिकेट अकादमी, कुवांवाला, देहरादून में दिनांक 10.01.2026 एवं दिनांक 11.01.2026 को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा समारोह में उपस्थित सभी छोटे बच्चों को चाॅकलेट दी गयी।

इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयी साथ ही बादल कुमार, कार्यालय सहायक-प्रथम द्वारा माँ से सम्बन्धित कविता प्रस्तुत की गयी एवं सरोज कुमार तपाली, अवर अभियन्ता मुकेश चन्द्र बर्थवाल, अधिशासी अभियन्ता, द्वारा पिटकुल की वर्तमान में प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किये गये तथा विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा देश भक्ति का गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही मा0सं0 अनुभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अवगत कराया कि मा0सं0एवंप्र0अनु0 द्वारा अपने निदेशक (मा0सं0) एवं प्रबन्ध निदेशक  के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्मिकों के हित लाभ हेतु त्वरित कार्यवाही की जा रही है, जैसे की कार्मिकों की पदोन्नति, नियमितीकरण, स्थाईकरण, सुनिश्चित वित्तीय स्तरोन्नयन (ए0सी0पी0) से सम्बन्धित कार्य समयान्तर्गत पूर्ण किये जा रहे है। इस अवसर पर  अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0) द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता ईला चन्द,  पंकज कुमार,  मन्त राम,  अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (मा0सं0),  मनोज कुमार महाप्रबन्धक (वित्त),  अरूण सबरवाल, कम्पनी सचिव,  विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) शालू जैन उपमहाप्रबन्धक (वित्त),  अविनाश चन्द्र अवस्थी,  बलवन्त सिंह पांगती,  अधिशासी अभियन्ता राजीव सिंह  एवं अन्य समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.