
ऋषिकेश: 24 जनवरी 2026 । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों के अंतर्गत निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकैडमी (NGA) के लिए विगत दिनों की गई घोषणा के क्रम में आज श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल , NGA के प्रबंधक सहित अन्य गणमान्य लोग डॉ अग्रवाल के आवास पर पहुंचे।
ज्ञात हो कि डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं बौद्धिक उन्नति हेतु 5 स्मार्ट बोर्ड, 25 चेस मैट एवं 25 चेस क्लॉक उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के प्रति आभार प्रकट करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा डॉ अग्रवाल का पटका पहनाकर एवं मिष्ठान भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। आधुनिक तकनीक एवं बौद्धिक खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर सरदार गुरजिंदर सिंह , दिनेश पैन्यूली (खेल शिक्षक) एंव अमित सैनी जी मौजूद रहे।
