एमडी पीसी ध्यानी ने रात्रि में ही निर्माणाधीन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

horizontal 1

 

हल्द्वानी। प्रबंध निदेशक पिटकुल पी सी ध्यानी द्वारा रात्रि 8:30 बजे निर्माणाधीन एडीबी पोषित132 उप केंद्र धौला खेड़ा (हल्द्वानी) के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया ।
निर्माण स्थल पर 132 के वी नियंत्रण कक्ष , 33केवी नियंत्रण कक्ष, केबल कार्यों व भवन निर्माण की प्रगति की विवेचना कर उनके द्वारा साइट पर उपलब्ध पिटकुल के अधिकारियों व कार्यदाई संस्था के कार्मिकों को फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह तक उप केंद्र को ऊजीकृत करने हेतु निर्देशित किया गया।
उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि राउंड दि कलाक वार फूटिंग पर कार्य कर प्रोजेक्ट को समय से पूर्ण कर क्षेत्र व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।
उपरोक्त प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर धौला खेड़ा क्षेत्र के उपभोक्ताओं व उद्योगों को उच्च गुणवत्ता की सतत विद्युत उपलब्धता रहेगी। साइट पर प्रबंध निदेशक के साथ मुख्य अभियंता पंकज कुमार , अधीक्षण अभियंता  एल. एम. बिष्ट, संदीप कौशिक , राकेश पंकज कुमार अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.